अलीगढ़
सलाहकार, मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश अलीगढ़ भ्रमण पर 05 फरवरी को
कमिश्नरी में मण्डलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं विकसित उत्तर प्रदेश @2047 विषय पर करेंगे विस्तृत चर्चा

अलीगढ़ : शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047 के लक्ष्यों को लेकर शिक्षा सलाहकार, मा० मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश प्रो० डी०पी० सिंह (सचिव, भारत सरकार के समतुल्य) 4 फरवरी की रात्रि को अलीगढ़ पधार रहे हैं। भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार प्रो० डी०पी० सिंह 04 फरवरी बुधवार को अपरान्ह 03ः30 बजे अलीगढ़ पहुॅच रहे हैं, उनकी अवसान व्यवस्था सर्किट हाउस में की गई है। मा0 शिक्षा सलाहकार 05 फरवरी को 11 बजे से 12ः30 बजे तक कमिश्नरी सभागार में शिक्षा से संबंधित समस्त विभागों के मण्डलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047 विषय पर विस्तृत विचार-विमर्श करें।



