अलीगढ़

इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए नए दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी

विद्यार्थी 15 फरवरी तक प्रवेश के लिए कर सकते हैं आवेदन

अलीगढ़ : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा जनवरी 2026 सत्र के अंतर्गत स्नातकोत्तर, स्नातक, पी.जी. डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में नए प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 फरवरी 2026 कर दी है।इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ0 अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन करते हुए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग द्वारा शुल्क जमा किया जा सकता है। प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए विद्यार्थी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, श्री टीका राम कन्या महाविद्यालय परिसर, रामघाट रोड, अलीगढ़ में संपर्क कर सकते हैं अथवा दूरभाष संख्या 8869829838 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!