अलीगढ़

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर रोल आब्जर्वर ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक

जिले में अब तक 23,697 फार्म-6, 1208 फार्म-7 व 4,823 फार्म-8 के आवेदन प्राप्त

-श्रीमती संगीता सिंह, रोल आब्जर्वर

अलीगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रोल आब्जर्वर एवं आयुक्त अलीगढ़ मंडल श्रीमती संगीता सिंह की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।रोल आब्जर्वर एवं मण्डलायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग की मंशा स्पष्ट करते हुए कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में सम्मिलित न हो।राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा मतदाताओं को समय से नोटिस न मिलने, कुछ स्थानों पर बूथ लेवल अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग न मिलने, सुनवाई स्थलों की दूरी अधिक होने तथा फार्म-6 के साथ साक्ष्य संलग्न करने से संबंधित समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया।

इस पर रोल आब्जर्वर ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि विशेष अभियान तिथियों के दौरान जिले में अब तक 23,697 फार्म-6, 1208 फार्म-7 व 4,823 फार्म-8 के आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं। किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु जनपद स्तर पर क्रियाशील टोल फ्री नम्बर 1950 पर प्रतिदिन संपर्क किया जा सकता है। डिप्टी डीईओ पंकज कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप सभी विधानसभाओं में निर्गत नोटिसों पर समयबद्ध सुनवाई की जा रही है। इस दौरान उन्होंने अब तक की संपूर्ण प्रगति के बारे में रोल आब्जर्वर को अभिलेखीय जानकारी दी। उन्होंने बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों एवं उनके द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों से मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित तैयार कराने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की भी अपील की। इस दौरान सभी एईआरओ एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!