अलीगढ़

नगर निगम ने सराय रहमान चौक से हटवाया अतिक्रमण

अवैध प्रचार सामाग्री व अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई

नगर निगम ने सराय रहमान चौक से हटवाया अतिक्रमण-अवैध प्रचार सामाग्री व अतिक्रमण पर हुई कार्रवाईफुटपाथ, सड़क पर रखे अतिक्रमण को किया गया ध्वस्त- अवैध अतिक्रमण करने वालो से वसूल किया जुर्मानानगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा शहर की जलनिकासी को प्रभावी बनाने व शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल ने सराय रहमान चौक पर अतिक्रमण अभियान चलायामंगलवार को नगर निगम द्वारा सराय रहमान चौक पर सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

 

अभियान के दौरान नगर निगम प्रवर्तन दल के जवानों ने सड़क एवं नाली पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित करते हुए जेसीबी मशीन से हटवाया मौके पर अवैध अतिक्रमण करने वालो को चेतावनी देते हुए जुर्माना भी वसूला गया।नगर आयुक्त ने कहा जो लोग सड़क, फुटपाथ, नाले नालियों पर सामान रखकर अथवा स्लैब डालकर अतिक्रमण किये हुए है वो तुरंत हटा ले अन्यथा की स्थिति में नगर निगम द्वारा उनका सामान जब्त करते हुये अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा एवं जुर्माना वसूला जायेगा

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!