रिद्धि सिद्धि आर्ट वर्क्स की ओर से साँस्कृतिक कार्यक्रम ( कथक एवं लोक नृत्य) का आयोजन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में कृष्णाजलि सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ

रिद्धि सिद्धि आर्ट वर्क्स की ओर से साँस्कृतिक कार्यक्रम ( कथक एवं लोक नृत्य) का आयोजन राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में कृष्णाजलि सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोविंद सिंह रावत, अमन जी zeeshan ji शालिनी Chauhan एव राजीव चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति शिव स्तुति ने देवों के देव का भारतीय नृत्यों में महत्व दर्शाया. अलीगढ़ ,गाज़ियाबाद delhi के कलाकारों ने विशुद्ध कथक एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया,
रिद्धि सिद्धि आर्ट वर्क्स की निदेशिका चंद्रिका अग्रवाल का कहना है अलीगढ़ महोत्सव हमारी विरासत हैं इस कार्यक्रम के जरिए बाहर के कलाकारों को भी अलीगढ़ महोत्सव से जुड़ने का मौका मिलता हैं । कार्यक्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने शहर का नाम पूरे देश मे रोशन करने वाली युवा प्रतिभाओं को युवा सम्मान दिया गया । इसमे गाज़ियाबाद से आयी लोक नृत्यांगना पूजा यादव(लोकनृत्य) , अर्चना fauzdar ( कला), अंजलि शर्मा- drawing की पाठशाला( आर्टिस्ट) रूबी कुमारी ( संगीत), दर्शिका शर्मा (कथक)का युवा सम्मान हुआ और अलीगढ़ शहर मैं अपनी शानदार कोरियोग्राफी के लिए जानेवाले कोरियो ग्राफर – आस्था शर्मा. Aadhya अरोरा, संगीता saxena ,साक्षी जैन, का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया ।चंद्रिका अग्रवाल ने कहा आने वाली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और भारतीय नृत्यों का मह्त्व समझाने के लिए इस तरह के आयोजन होना आवश्यक हैं,ताकि बच्चे अपनी साँस्कृति को जाने और उससे जुडे रहें, कार्यक्रम में आशा शर्मा जी, रिद्धि अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
चंद्रिका अग्रवाल ने कार्यक्रम मैं पधारे सभी अतिथियों का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया ।



