अलीगढ़
एनडीआरएफ के साथ 6 फरवरी को आईओसीएल में होगा मोबिलाइजेशन मॉक अभ्यास
8वीं वाहिनी, एनडीआरएफ गाजियाबाद के तत्वावधान में जिले में मोबिलाइजेशन एक्सरसाइज का आयोजन किया जा रहा है।

अलीगढ़ : अपर जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देेश्य से 8वीं वाहिनी, एनडीआरएफ गाजियाबाद के तत्वावधान में जिले में मोबिलाइजेशन एक्सरसाइज का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले की Hazard Vulnerability & Risk Analysis के आधार पर इस मॉक अभ्यास के लिए MAH Unit मै० इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड का चयन किया गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि यह मॉक अभ्यास औद्योगिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और विभिन्न विभागों की भूमिका को व्यवहारिक रूप से परखने के लिए किया जा रहा है। इसमें संबंधित विभागों, औद्योगिक इकाइयों एवं एजेंसियों की सक्रिय सहभागिता अपेक्षित है।



