गणेश चतुर्थी पर सिद्ध पीठ गणेश मंदिर में हुआ भजन-कीर्तन व भव्य आरती
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अचलताल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गणेश मंदिर में श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया

अलीगढ़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अचलताल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गणेश मंदिर में श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और भगवान गणेश की आराधना की।मंदिर के महंत विनयनाथ महाराज ने बताया कि प्रत्येक माह गणेश चतुर्थी के अवसर पर दो दिवसीय विशेष पूजा-अर्चना, भजन एवं आरती का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज अपराह्न 4 बजे भजन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसके पश्चात सायंकाल भव्य आरती संपन्न कराई गई।आरती के दौरान श्रद्धालुओं के हाथों में दीपक थे और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। आरती के उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को दूर्वा, तिल, गुड़ एवं मोदक अर्पित कर सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और सौभाग्य की कामना की। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय, कामनी वार्ष्णेय, उमेश, लक्की, रवि वर्मा सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



