छात्रों ने दिया स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ्य जीवन का संदेश, झलकी वैज्ञानिक सोच
त्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब अलीगढ़ के तत्वावधान में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ्य जीवन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने स्वच्छता का संदेश दिया।

छात्रों ने दिया स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ्य जीवन का संदेश, झलकी वैज्ञानिक सोचविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब अलीगढ़ के तत्वावधान में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ्य जीवन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने स्वच्छता का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिनिध,अध्यक्ष जिला पंचायत ठाकुर प्रवीण राज सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह, संयुक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग नरेंद्र सिंह, पर्यावरण विद् सुबोधकांत शर्मा, सदस्य नमामि गंगे ज्ञानेश शर्मा, प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा, जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल, एवं निर्णायक सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण करके किया।

सभी सम्मानित अतिथियों ने सभी बाल वैज्ञानिकों के पोस्टर एवं स्लोगन का अवलोकन किया एवं उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुख्य अतिथि ठाकुर प्रवीण राज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं। जब हमारा वातावरण स्वच्छ रहेगा, तभी समाज स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल बन सकेगा।जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह ने कहा कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु यह वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं।पर्यावरण विद् सुबोधकांत शर्मा ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास, जैसे घर और आसपास साफ-सफाई रखना, पौधे लगाना और प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग करना, बड़े सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

डॉ अंशू सक्सेना ने वैज्ञानिक व्याख्यान देते हुए कहा कि वायु, जल और भूमि प्रदूषण आज मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है।डॉ कपिल कुमार ने विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत अभियान के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें प्रोत्साहित किया।
योगाचार्य शिक्षक शिवा पाठक ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली को बताया।
जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता मॉडल प्रस्तुत किए और साथ ही 224 विद्यार्थियों ने स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ्य जीवन पर वैज्ञानिक व्याख्यान सुना एवं 114 छात्र और छात्राओं ने अखबारों के कतरन की प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया ।
जूनियर वर्ग में अखबारों के कतरन की प्रतियोगिता में भूमि चौहान प्रथम , माही सैनी द्वितीय ,कृष्णकीर्ति सिंह तृतीय, पोस्टर प्रतियोगिता में रक्षा सिंह प्रथम ,आयुषी राणा द्वितीय कुशाग्र अग्रवाल तृतीय ,स्लोगन प्रतियोगिता में तनीषी कुंवर प्रथम, हर्षित उपाध्याय द्वितीय, हर्षल सारस्वत तृतीय एवं सीनियर वर्ग में अखबारों के कतरन की प्रतियोगिता जानवी सिंह प्रथम, मानवी सम्राट द्वितीय,चेतन तृतीय ,पोस्टर प्रतियोगिता में देव शर्मा प्रथम , अभिषेक शर्मा द्वितीय, यास्मीन तृतीय , स्लोगन प्रतियोगिता में जतिन सिंह प्रथम ,कौशल कुमार द्वितीय, अर्श गुप्ता तृतीय, गोल्डी सोनी ने सांत्वना पुरस्कार देकर सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं सम्मान चिन्ह देकर पुरस्कृत किया ।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शिवानी सिंह ने किया ।कार्यक्रम के सफल संचालन में इंद्र कुमार अवधेश मिश्रा, मोनिका, सतीश कुमार ,पन्नालाल ,रेखा चौहान ,मनीष कुमार डॉ जितेंद्र कुमार गौर आदि समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा ।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा ने सभी छात्र और छात्राओं को स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन के लिए संकल्प दिलाया और समाज के हर वर्ग से इस अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की ।



