खैर रोड पर सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश:
सारसौल से नादा पुल, खैर रोड पर चल रहे सड़क नव निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी

सारसौल से नादा पुल, खैर रोड पर चल रहे सड़क नव निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पुराने व अनुपयोगी विद्युत खंभों एवं लटकते विद्युत तारों को शीघ्र हटाया जाए, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका समाप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए ताकि परियोजना का आमजनमानस को समय से लाभ प्राप्त हो सके। इसके साथ ही उन्होंने सड़क के मध्य डिवाइडर पर हरियाली विकसित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शहर की पहचान भी होती हैं इन्हें साफ-स्वच्छ एवं सुरक्षित रखा जाए।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोनिवि योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता आरईडी चन्द्रवीर सिंह, डीएसटीओ ए0के0 दीक्षित सहित सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।



