22 फरवरी को कृष्णांजलि में आयोजित होगा मेगा विधिक सहायता शिविर
जिला जज ने आयोजित की अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक

जिला जज ने अधिकाधिक पात्रों का चिन्हांकन कर मेगा शिविर में लाभ देने के दिए निर्देशअलीगढ़: जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज कुमार अग्रवाल द्वारा शनिवार को 22 फरवरी को कृष्णांजलि में आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ विश्राम कक्ष में समन्वय बैठक आहुत की गई।जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल ने कहा कि मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विधिक सेवाओं, शासकीय योजनाओं, जनकल्याणकारी सुविधाओं का वास्तविक लाभ पहुॅचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किए जाने के साथ ही अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों शिविर के माध्यम से लाभ पहुॅचाना सुनिश्चित करें।बैठक में शिविर की रूप रेखा, विभागीय दायित्वों, प्रचार-प्रसार की रणनीति, पात्र लाभार्थियों के चिन्हीकरण से लेकर विचार-विमर्श किया गया। सभी अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि दिए गये निर्देशों के अनुसार मेगा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन कराया जाएगा।बैठक में अपर जिला प्रथम श्रीमती प्रतिभा सक्सेना, एडीजे तोष कुमार एवं रवीश अत्री सहित प्रभारी सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अंकित राज सिंह, सीएमओ, पीडी, एडीएम न्यायिक, उप निदेशक कृषि, डीआईओएस, बीएसए, सहायक निदेशक मत्स्य, डीएमओ, डीएसडब्लूओ, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, डीपीआरओ, एलडीएम, नेडा, सहायक आयुक्त उद्योग समेत अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।



