अलीगढ़

अलीगढ़ में डीएम संजीव रंजन ने वाहनों पर जातिसूचक शब्द, नारे या स्टीकर लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

डीएम संजीव रंजन ने जीरो टालरेंस नीति अपनाते हुए सख्त निर्देश जारी किए

 अलीगढ़। सड़कों पर मोटरसाइकिल व कार दौड़ती हुई खूब दिखती हैं। इनमें से ऐसे वाहन भी होते हैं जिनकी नंबर प्लेट या वाहन के अगले हिस्से पर जातिसूचक शब्द, नारे अथवा स्टीकर लगे होते हैं। अब ऐसे वाहन स्वामियों व चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस संबंध में डीएम संजीव रंजन ने जीरो टालरेंस नीति अपनाते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि शासन व इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे वाहन कहीं भी दिखें तो चालान, जुर्माना व वाहनों को जब्त करने तक की कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने इसके लिए एसपी ट्रैफिक व परिवहन विभाग को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ऐसे सभी वाहनों की पहचान कर तत्काल चालान, जुर्माना एवं आवश्यकतानुसार वाहन जब्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वाहन पर नंबर प्लेट के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का जाति, वर्ग या समुदाय सूचक शब्द लिखना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। ऐसे शब्द सामाजिक समरसता को प्रभावित करते हैं और कानून व्यवस्था के लिए संभावित खतरा बन सकते हैं।

एसपी ट्रैफिक व परिवहन विभाग को संयुक्त अभियान चलाने को कहा

प्रशासन की मंशा है कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का जातिगत प्रदर्शन पूरी तरह समाप्त किया जाए। पुलिस व परिवहन विभाग लोगों को नियमों की जानकारी दें। स्वेच्छा से जातिसूचक शब्द हटाने के लिए प्रेरित करें। चेतावनी दी कि अभियान के बाद यदि किसी वाहन पर ऐसे शब्द पाए गए तो इसे जानबूझकर की गई उल्लंघनकारी कदम माना जाएगा और सख्त वैधानिक कदम उठाए जाएंगे

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!