गौ सेवकों ने गोवंश अवशेष से भरा ट्रक पकड़ा, मौके पर एसडीएम व पुलिस सहित पशु चिकित्सक पहुंचे
हाथरस।जनपद के मीतई क्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब गौ सेवकों ने एक ट्रक को पकड़कर उसमें गोवंश के अवशेष भरे होने का आरोप लगाया

हाथरस।जनपद के मीतई क्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब गौ सेवकों ने एक ट्रक को पकड़कर उसमें गोवंश के अवशेष भरे होने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा शुरू हो गया। गौ सेवकों का आरोप है कि ट्रक में गोवंश के अवशेष ले जाए जा रहे थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर हाथरस पुलिस फोर्स के साथ-साथ पशु चिकित्सक भी पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक को मीतई के पास रोका गया था। जांच के दौरान गौ सेवकों और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से इनकार किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक में पाए गए अवशेषों की वैज्ञानिक जांच/पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल, ट्रक चालक और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति सामान्य बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।



