ग्रामीण पत्रकार एसो. के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल को पुण्यतिथि पर किया याद
तहसील सासनी में तहसील अध्यक्ष विमल महाजन के नेतृत्व में पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई गई

सासनी ग्रामीण पत्रकार एसो. उप्र. के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष शंभुनाथ पुरोहित के निर्देशन में तहसील सासनी में तहसील अध्यक्ष विमल महाजन के नेतृत्व में पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान पत्रकारों की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। विचार गोष्ठी का शुभारंभ तहसील अध्यक्ष विमल कुमार ने करते हुए बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि अर्पित की और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और बताया कि ग्रामीण अंचल और शहरी अंचल के पत्रकारों को एक मंच पर लाने में बाबूजी का अमूल्य योगदान रहा। समाज सेवा में उन्होंने पूरा अपना जीवन समर्पित करते हुए ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र को बहुत विस्तृत बना दिया। जिसके फलस्परूप आज सभी 75 जनपदों में व अन्य राज्यों में अपनी कीर्ति पताका फहरा रही है। इस मौके पर मनोज वार्ष्णेय, आबिद हुसैन, सुनील शर्मा, शिशपाल, सतेंद्र दयाल, हिमांशु कुशवाहा, प्रशांत दीक्षित आदि पत्रकार उपस्थित रहे।



