हाथरस

‌दिव्यांग जन एवं श्रवण समाज गरीब अशाय विधवा परित्यक्त महिला उत्थान हेतु बैठक का आयोजन अवागढ़ में हुआ

हाथरस। रविवार को आवागढ़ में एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम संपन्न हुआ

हाथरस। रविवार को आवागढ़ में एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजा आवागढ़ खड्गेन्द्र पाल सिंह से रावत शिक्षा समिति मूक वधिर द्रष्टिहीन मानसिक दिव्यांग नि शुल्क आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण के अध्यक्ष संस्थापक डॉ एम एल रावत का शिष्टमंडल ने भेंट कर शिक्षा एवं समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
बैठक के दौरान रावत शिक्षा समिति द्वारा संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, समाज के वंचित वर्ग के उत्थान हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने संस्था की उपलब्धियों एवं आगामी परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। उक्त पर राजा श्री खडगेन्द्र पाल सिंह जी ने अपना संयोग संस्था को समाज उत्थान पुनर्वास हेतु हर जनपदो में हमारी रिहासते जमीन जायदाद है समाज के गरीब अशायो का चैन करें हम उनको आशियाना हेतु जमीन जायदाद देंगे संस्था अच्छा समाज हित में कार्य कर रही हैं शिष्टमंडल में सम्मिलित सदस्य: डॉ एम.एल. रावत प्रमुख, रावत शिक्षा समिति, विक्रांत रघुवंशी प्रतिनिधि, बी.पी. मदनावत शिक्षण संस्थान, गौरव कल्पक** – प्रोजेक्ट डायरेक्टर, रावत शिक्षा समिति थे। राजा साहब ने समिति के सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति का मूल आधार है। उन्होंने संस्था को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया और भविष्य में भी हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने राजा साहब के साथ शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह मुलाकात क्षेत्र में शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्रदान करने वाली मानी जा रही है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!