पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भाजपा द्वारा किया गया कार्यशाला का आयोजन
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आने वाली चुनौतियों, घटनाओं,नैरेटिव के प्रति भी जागरूकता का निर्माण करना

अलीगढ़।पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी अलीगढ़ महानगर द्वारा आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय क्यामपुर पर सम्पन्न हुआ।कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता अलीगढ़ महानगर भाजपा प्रभारी एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि इस आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वैचारिक प्रतिबद्धता,कार्य पद्धति और कार्यकर्ता व्यवहार में सिद्धता का निर्माण करना है साथ ही उन्होंने पार्टी के इतिहास एवं विकास की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि हमें कार्यकर्ताओं में समाज के प्रति संवेदनशीलता और दायित्व के प्रति बोध जागृत करना चाहिए।राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आने वाली चुनौतियों, घटनाओं,नैरेटिव के प्रति भी जागरूकता का निर्माण करना है।मुख्य वक्ता ने पंच परिवर्तन को देश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि समाज में सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण,कुटुम्ब प्रबोधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समाज में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और उसका कार्यकर्ता ही भारतीय संस्कृति,राष्ट्रवाद और राष्ट्र की सुरक्षा की चिंता करता है।प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष इं.राजीव शर्मा ने की और उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए दिन रात मेहनत करके राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है।इस दौरान यहां पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय,सुरेश शर्मा,सुभाष लिटिल,मनोज शैली एड.,सुधा सिंह, सुशीला राजपूत,डॉ.दिनेश शर्मा,निधीश भट्ट एडवोकेट,आलोक प्रताप सिंह,गंगा शरण दिवाकर,डौली पाराशर,प्रदीप वर्मा, पवन शर्मा,सुभाष सुभानु,आकाश गुप्ता, अनुराग शर्मा,बीडी शर्मा,जगदीश महाजन,योगेश राजपूत,गुनीत मित्तल, ऋषि वर्मा,रीना राघव,ऐश्वर्य वार्ष्णेय, के.के.गोस्वामी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



