अलीगढ़

मथुरा रोड हाजीपुर चौहट्टा पर सनातन धर्म की ध्वज पताका को लहराते हुए विशाल महाकाल मंदिर का भूमि पूजन आयोजन किया गया

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य पंडित गंगाधर पाठक द्वारा मन्त्रों के उच्चारण की ध्वनि से पूरा माहौल मानो सनातनमय हो उठा

अलीगढ l ॐ नमः शिवाय ग्रुप द्वारा आज दिंनाक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को अलीगढ के मथुरा रोड हाजीपुर चौहट्टा पर सनातन धर्म की ध्वज पताका को लहराते हुए विशाल महाकाल मंदिर का भूमि पूजन आयोजन किया गया

 

जिसमें अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य पंडित गंगाधर पाठक द्वारा मन्त्रों के उच्चारण की ध्वनि से पूरा माहौल मानो सनातनमय हो उठा और चारों तरफ ॐ की ध्वनि सुनाई देने लगी भूमि पूजन में मुख्य यजमान बने प्रदीप शर्मा और पूनम शर्मा व सतेंद्र जादौन एवं राधा रानी ने कहा की सनातन के पावन होली के पर्व के बाद भगवान महाकाल को समर्पित इस मंदिर का भूमि पूजन हमारे लिए परम सौभाग्य की बात हैं

 

मंदिर की नींव रखने उपस्थित हुए अलीगढ मेयर प्रशांत सिंघल और जिला पंचायत अध्यक्षा विजय सिंह ने कहा की हम सबका एक ही उदेश्य हैं की हम सब मिलकर समाज में अपना योगदान दें और धर्म की पताका को सबसे उच्च चोटी तक लहराये और यजमान बने वीरेंद्र शर्मा और किरन शर्मा के साथ मिलकर मंदिर मंदिर स्थापना हेतु भूमि पूजन का ईंट रखी और अन्य यजमानगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे सुधीर जादौन राखी जादौन, गवर्नर सिंह और जय कुमारी एवं मंदिर नींव में मुख्य रूप से विनीत गुप्ता, विजय चौहान, हर्ष शर्मा, आभा वार्ष्णेय, प्रवीण शर्मा, आदित्य, अभिषेक, अवधेश, जसवंत मौजूद रहे l

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!