अलीगढ़

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर जरूरत के अनुसार दवाओं की उपलब्धता होगी सुनिश्चित

जिलाधिकारी ने औषधि निरीक्षक को आवश्यकतानुरूप दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

अलीगढ़: जिलाधिकारी संजीव रंजन ने आमजन को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में सक्रिय पहल की है। उन्होंने औषधि निरीक्षक दीपक लोधी को जिले में संचालित सभी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर जरूरत के अनुरूप दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।ड्रग इंस्पेक्टर दीपक लोधी ने बताया कि जन औषधि केंद्रों पर औषधियों की नियमित आपूर्ति बनाए रखने, दवाओं की गुणवत्ता पर निगरानी रखने और ओवररेटिंग पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर निरीक्षण भी किए जा रहे हैं, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्रों पर लगभग 2425 प्रकार की औषधियां उपलब्ध कराई जाती हैं, जिनमें 2110 प्रकार की दवाएं और 315 प्रकार के सर्जिकल उपकरण शामिल हैं। सामान्यतः लगभग 400 प्रकार की दवाओं की अधिक मांग रहती है, जिनमें से लगभग 300 से 325 दवाएं चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार नियमित रूप से उपयोग में आती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र संचालकों द्वारा जिन दवाओं की मांग भेजी जाती है, उनकी आपूर्ति समय से उपलब्ध कराने के लिए संबंधित स्तर पर समन्वय किया जा रहा है, जिससे जरूरत के अनुरूप दवाओं की उपलब्धता बनी रहे।जिलाधिकारी संजीव रंजन का कहना है कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना का उद्देश्य आमजन को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है। इसी लक्ष्य के तहत दवा आपूर्ति व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि मरीजों को योजना का पूरा लाभ मिल सके और उन्हें महंगी दवाओं के बोझ से राहत मिले।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!