सिंगल यूज़ प्लास्टिक बिक्री पर नगर निगम ने की कार्रवाई
नगर निगम ने बारहद्वारी से नगला मानसिंह रिक्शा में भरकर जा रहे सिंगल यूज़ प्लास्टिक और उत्पाद को रिक्शा सहित किया 2 टन माल किया ज़ब्त

नगर आयुक्त की दो टूक चेतावनी- अलीगढ़ को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में नहीं रुकेगी धरपकड़ की कार्रवाईमाननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा अनुरूप प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक और प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बने उत्पादों को अलीगढ़ में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने की दिशा में प्रयासरत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।शनिवार अपने कार्यालय में आगामी त्योहार और संपत्ति कर वसूली की समीक्षा कर रहे नगर आयुक्त को दूरभाष पर किसी व्यक्ति ने ई-रिक्शा टेंपो में लगभग 2 से 3 टन अवैध प्लास्टिक उत्पाद बाराद्वारी से नगला मानसिंह जाने की सूचना दी गई। सूचना पर नगर आयुक्त ने तत्काल सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम के प्रवर्तन दल के जवानों को बारहद्वारी क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग और उत्पादों की चैकिंग के लिए भेजा। चेकिंग के दौरान बारहद्वारी से नगला मानसिंह जा रहे एक साइकिल रिक्शा में कार्टून भरकर लगभग 2 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक गिलास व अन्य उत्पादों को ले जाते हुए एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसे मौके पर ही जवानों ने रिक्शा सहित ज़ब्त कर लिया और नगर निगम सेवा भवन में लाकर अग्रिम कार्रवाई के लिए खड़ा कर लिया है।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक कैरी बैग और इससे बने उत्पादों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है इसका इस्तेमाल और बिक्री करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है नगर निगम अलीगढ़ द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक की बिक्री और इस्तेमाल करने वालों पर पैनी नज़र रखी जा रही है ऐसे लोग स्वयं नगर निगम में सिंगल यूज़ प्लास्टिक को त्याग करने के लिए आगे आए नगर निगम उनका सम्मान करेगा



