गांधी आई हॉस्पिटल के सामने एक निःशुल्क नेत्र जांच, एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए एक शिविर लगाया
150 लोगों ने आंखों की जांच कराई एवं 22 मरीज ऐसे पाए गए

वार्ष्णेय युवा संगठन उदय द्वारा एन आर जैन आई सेंटर, गांधी आई हॉस्पिटल के सामने एक निःशुल्क नेत्र जांच, एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए एक शिविर लगाया गया जिसमें कि 150 लोगों ने आंखों की जांच कराई एवं 22 मरीज ऐसे पाए गए जिनका कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा यह सारे ऑपरेशन उदय द्वारा अगले दो से तीन दिन में कराए जाएंगे मरीजों को डेट दे दी गई है
महामंत्री अंकित वार्ष्णेय ने बताया कि आज इस शिविर का उद्घाटन मंडल जनक बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने फीता काटकर किया, डॉ रवि राज जैन एवं रेडियोलॉजिस्ट डॉ. श्रृष्टि वाटिका, सुधीर जैन, संगीता जैन, ने ठाकुर जयवीर सिंह जी का बुके देकर स्वागत कियारवि कांत ऑपरेशन मैनेजर ने बताया कि अगले 3 से 4 दिन में सारे ऑपरेशन कर दिए जाएंगे
डॉ. शास्त्री डायग्नोस्टिक्स विषाल मेगा मार्ट के सामने रामघाट रोड, अलीगढ़ ने भी 60 प्रतिशत छूट के साथ इस शिविर में मरीजों की रक्त जांच करी, शिविर में आए मरीजों में से नगला कलार के प्रेमशंकर, पुष्पा देवी, जयगंज के मनोज हलवाई, कासिमपुर के कई सारे किसान भाइयों ने उदय संगठन एवं एन आर जैन आई सेंटर, के फ़ेको सर्जन डॉ. रवि राज जैन की जमकर तारीफ करी संगठन के अध्यक्ष लकी बालाजी एवं मार्गदर्शक तन्मय वार्ष्णेय ने बताया कि उदय संगठन आगे भी ऐसे ही कार्य कराता रहेगा
आज के इस शिविर में संगठन के प्रभारी राहुल गुप्ता स्क्रैप, मार्गदर्शक तन्मय वार्ष्णेय, अध्यक्ष लकी बालाजी, महामंत्री अंकित वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष सौरभ कैपिटल, डॉ रवि राज जैन, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. श्रृष्टि वाटिका, सुधीर जैन, संगीता जैन, भरत गुप्ता, सुमित साइंटिफिक, कमल बाबा, लवनीश अटल, पुष्पेंद्र वार्ष्णेय, आशीष राजा, यश जलाली, अभिनव रामसन, अंकुश गोयल, प्रेरित गुप्ता, विमल वार्ष्णेय, आदि थे



