धूमधाम से निकाली बालाजी महाराज की शोभायात्रा…
राम नाम रूपी नौका से जीवन रूपी भवसागर करें पार : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

अलीगढ़। श्री मंगलकारी बालाजी महाराज के 20 वें वार्षिकोत्सव के पहले दिन बड़े धूमधाम से भजन कीर्तन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जहाँ सैकड़ो भक्तों ने न केवल शोभायात्रा में भाग लिया वहीं नाचते एवं गाते हुए बालाजी महाराज के जयघोष लगाए।
सोमवार को प्रातः महावीर गंज स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा का शुभारंभ स्वामी पूर्णानंद जी महाराज के सानिध्य में शहर के महापौर प्रशांत सिंघल और भाजपा नेता मनीष बूल ने बालाजी महाराज की आरती उतारकर तथा हरी झंडी दिखाकर किया। जिसका वैदिक विधि विधान से आचार्य गौरव शास्त्री ने पूजन अर्चन भी करवाया।भक्ति से सराबोर शोभायात्रा में धार्मिक झांकियों की विशेष छटा देखने को मिली राम दरबार, बांके बिहारी,शिव-पार्वती, श्गणेश, खाटू श्याम जी और सिंदूरी हनुमान की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं बनवासी स्वरूप में राम दरबार, पंच प्यारे, महाकाल की शाही पालकी और घोड़ों पर सजे राजकुमारों की झलक भी हिस्सा रही।चंदौसी के प्रसिद्ध ढोलो का काफिला शोभायात्रा के साथ महावीर गंज से प्रारंभ होकर रेलवे रोड बाजार, माल गोदाम और बस स्टैंड दुबे पढ़ाब, टीकाराम कॉलेज,होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सेंटर पॉइंट स्थित टीकाराम मंदिर पर संपन्न हुई जहाँ जगह जगह सनातन प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।शोभा यात्रा के दौरान वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने अपने आशीर्वचनों के माध्यम से कहा कि भवसागर से पार लगाने के लिए राम नाम का स्मरण अति आवश्यक है वहीं यदि भगवान राम के नाम की बात आती है तो वीर पुत्र हनुमान जी अवश्य भक्तों पर कृपा करते हैं। सनातन की पद्धति के अनुसार किसी भी बड़े आयोजन को करने से पूर्व भक्तों की शोभायात्रा निकाली जाती है।उन्होंने कहा कि हर साल होने वाले इस अनुष्ठान के माध्यम से शहर में भक्तिमय माहौल देखने को मिलता है।
मंदिर समिति से जुड़े समिति से जुड़े मनोज अग्रवाल ने कहा कि दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के कल के अनुष्ठान में प्रातः 10:00 बजे से बालाजी महाराज के छप्पन भोग एवं फूल बंगला के दिव्य अलौकिक दर्शन कराये जाएंगे। इसके बाद भगवान बालाजी की कृपा कटाक्ष प्राप्ति हेतु पूज्य स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में पाँच कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।तथा दोपहर 3:00 बजे से भंडारा प्रसादी का आयोजन प्रभु की इच्छा तक किया जाएगा। शोभायात्रा में मंदिर समिति के ललित दीवान, राजेश अग्रवाल, संजीव कंटक, मनोज अग्रवाल, चंद्रप्रकाश, अजय गुप्ता, कपिल अग्रवाल, गोविंद वार्ष्णेय, संजय गुप्ता,अरुण वार्ष्णेय, राहुल गुप्ता, अक्षय गुप्ता, कीर्ति मित्तल, रागिनी अग्रवाल, सुजाता मित्तल, तन्वी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, सीमा मित्तल, तन्वी20 मित्तल, समीक्षा मित्तल, डेजी गर्ग, छवि अग्रवाल, ममता मित्तल, वीना रानी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।



