अलीगढ़

मा0 अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विधानसभा श्री सतीश महाना 12 मार्च को अलीगढ़ में

मंगलायतन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे प्रतिभाग

अलीगढ़ : मा0 अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विधानसभा श्री सतीश महाना 12 मार्च को अलीगढ़ दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह कानपुर नगर से शताब्दी एक्सप्रेस से प्रस्थान कर प्रातः 9ः05 बजे अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद वह होटल लेमन ट्री में अल्प विश्राम करेंगे और दोपहर 12 बजे मंगलायतन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत शाम को वे पुनः होटल लेमन ट्री लौटेंगे और रात में शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!