अलीगढ़

उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक बंसल पूर्व विधायक ने स्केटिंग खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल पहनकर सम्मानित किया

भारतवर्ष में 26 जनवरी 2026 को 26 अकादमी में 520 खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया

धरमपुर कोर्टयार्ड में अलीगढ़ स्केटिंग क्लासेज और धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगढ़ स्केटिंग के 19 खिलाड़ियों ने एक घंटा 26 मिनट लगातार स्केट चलकर एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूं.एस.ए. में रिकॉर्ड पूर्ण कर नाम दर्ज कराया था। महाराष्ट्र से स्केटिंग खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र और मेडल आने पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक बंसल पूर्व विधायक ने स्केटिंग खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल पहनकर सम्मानित किया ।मुख्य अतिथि विवेक बंसल ने कहा छात्र व छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ खेल में भी रुचि दिखानी चाहिए जिससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास हो। खिलाड़ियों को खेल में जीतना या हारना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि खेलने का आनंद लेना और अपने कौशल को विकसित करना महत्वपूर्ण है। आप सभी ने अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और यह आपकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि आपने आज दोनों ही रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है। विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी शालिनी चौहान ने कहा मैं दोनों रिकॉर्ड्स पूर्ण करने वाले खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देती हूं लगातार स्केटिंग करके उन्होंने दोनों ही रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।महासचिव प्रदीप रावत ने कहा रिकॉर्ड्स इवेंट में 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। पूरे भारतवर्ष में रिकॉर्ड्स इवेंट महाराष्ट्र द्वारा संचालित किया गया है।पूरे भारतवर्ष में 26 जनवरी 2026 को 26 अकादमी में 520 खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया है। सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन महासचिव प्रदीप रावत ने किया ।रिकॉर्ड्स इवेंट के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट अंपायर रिंकू दिक्षित, राहुल भाटी ,डॉ नीलम पाराशर, राशिद खान, रजनीश जैन, वंशिका चौहान,कैलाश बघेल, उपस्थित रहे हैं।
रिकॉर्ड्स इवेंट में खिलाड़ी योग कुमार, हिमांशु धनगर, कुनाल,वंश भारद्वाज, मोहम्मद मुस्तफा खान, भव्य कौशिक, ईशान वार्ष्णेय,जयंत शर्मा, जैस्मिन शर्मा, नूपुर शर्मा, मोहम्मद यूसुफ खान ,स्कंद प्रताप सिंह, हर्ष अग्रवाल, विकल्प महेश्वरी, दिव्यांश कुमार, अमय जैन, चिराग कुमार, मंजरी राजपूत, सौम्या प्रकाश ने रिकॉर्ड इवेंट्स में प्रतिभाग किया है।
प्रदीप रावत
महासचिव
उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो खो संगठन

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!