अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय महिला कल्याण समिति द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ दुर्गा मंदिर, अचल ताल पर आयोजित किया गया
महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं

अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय महिला कल्याण समिति द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ दुर्गा मंदिर, अचल ताल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अक्रूर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर समिति की संस्थापक अध्यक्ष संगीता वार्ष्णेय द्वारा किया गया। इसके पश्चात अध्यक्ष सुनीता पेठा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, वहीं संरक्षक गायत्री वार्ष्णेय ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर समिति की पदाधिकारी बहनों ने होली के पारंपरिक गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए और फूलों की होली खेलकर माहौल को रंगमय बना दिया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने होली के गीत गाकर और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामंत्री राधा वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष पूजा वार्ष्णेय, संगठन मंत्री कुमकुम वार्ष्णेय, सांस्कृतिक मंत्री अंजू अनंत, मीडिया प्रभारी डॉली वार्ष्णेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष साधना वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष हेमलता वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष शेखा वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष सुदेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष सुषमा वार्ष्णेय, मंत्री नीतू वार्ष्णेय, मंत्री श्रीमाली वार्ष्णेय, मंत्री गीता वार्ष्णेय, मंत्री मंजू वार्ष्णेय, मंत्री राखी वार्ष्णेय, मंत्री उषा वार्ष्णेय सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और आपसी सौहार्द व प्रेम बनाए रखने का संकल्प लिया। समिति की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।



