गरीब व मध्यम वर्ग के लिए नगर निगम की बड़ी सौगात- बहुप्रतीक्षित एलमपुर बारातघर जल्द होगा शुरू
एलमपुर में बना आधुनिक बारातघर अगले 20 दिनों में होगा क्रियाशील-कम शुल्क में गरीब व मध्यम वर्ग परिवार कर सकेंगे आयोजन

महापौर व नगर आयुक्त की सराहनीय पहल: मात्र 51 हजार अधिकतम शुल्क में मिलेगी आधुनिक बारातघर की सुविधामहापौर व नगर आयुक्त ने निर्धन-अल्प आय व्यक्तियों की सहूलियत के लिए अधिकतम शुल्क मात्र 51 हजार किया निर्धारितअलीगढ़ में गरीबों के लिए आसान होगा शादी- समारोह, 20 दिन में शुरू होगा एलमपुर बारातघरमहापौर-नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण: एलमपुर बारातघर की सौग़ात से क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहतगरीब व मध्यम वर्ग को बड़ी राहत: नगर निगम का बारातघर/कम्युनिटी हॉल जल्द होगा हैंडओवरमहापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के अभिनव प्रयासो से आने वाले 20 दिनों में शहर के नागरिकों को बेहतर सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बहुप्रतीक्षित एलमपुर बारातघर/कम्युनिटी हॉल की सौग़ात निर्धन, अल्प आय व माध्यम वर्ग के नागरिकों को मिलने जा रही है। महापौर और नगर आयुक्त ने गरीब, मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए इस बारात घर में किसी भी आयोजन के लिए अधिकतम मात्र ₹51000 धनराशि का शुल्क निर्धारित किया है.मंगलवार को महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से वार्ड 32 एलमपुर स्थित नगर निगम की भूमि, गाटा संख्या 232 पर निर्मित बारातघर/पब्लिक कम्युनिटी हॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीनस्थों को आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र पूर्ण कर बारातघर को अगले 20 दिनों में नागरिकों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।नगर आयुक्त ने बताया इस बारात घर का शुल्क अधिकतम मात्र रु 51000 निर्धारित किया गया है जिसे जमा करके व्यक्ति अपने आयोजन को इस बारात घर में आसानी से करा सकेंगे। अगले 20 दिनों में नगर निगम द्वारा इसको हैंड ओवर करने के उपरांत क्रियाशील कर दिया जाएगा।महापौर व नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान निर्माण विभाग एवं संपत्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कम्युनिटी हॉल/बारातघर के संचालन के लिए नामित एजेंसी को इसे हैंडओवर करने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान बारातघर परिसर के आसपास की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। महापौर व नगर आयुक्त ने पार्क की ओर से एक साइड में बाउंड्रीवाल का निर्माण आवश्यक है। इस संबंध में उन्होंने निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि बाउंड्रीवाल के निर्माण तथा बारातघर में किचन की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए किचन निर्माण के लिए तत्काल प्रस्ताव तैयार कर पत्रावली प्रस्तुत की जाए। निरीक्षण में बारातघर के आसपास यदि कहीं भी अवैध अतिक्रमण हो तो उसे तत्काल हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे परिसर व्यवस्थित एवं सुरक्षित बना रहे।ये होगी सुविधानगर आयुक्त ने बताया कि इस कम्युनिटी हॉल एवं बारातघर में नागरिकों की सुविधा के लिए हवादार कमरे, डाइनिंग हॉल, मीटिंग हॉल, बड़ा मुख्य हॉल, कार पार्किंग, पेयजल व्यवस्था तथा विश्राम की समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रम, बैठकें एवं अन्य सार्वजनिक आयोजन आसानी से किए जा सकेंगे।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि एलमपुर का यह बारातघर क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा के रूप में विकसित होगा और इससे स्थानीय लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी सहूलियतमहापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों को आधुनिक एवं सुलभ सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि आम नागरिक सामाजिक पारिवारिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान प्राप्त कर सकें एलमपुर में निर्मित यह बारातघर क्षेत्र के नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।



