अलीगढ़

शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की बारीकियां जानकर रोमांचित हुए विद्यार्थी l

मोटीवेशनल काउंसलिंग सत्र में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज आगरा में डॉ मुकेश अग्रवाल संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल, द्वारा आयोजित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उ0 प्र0 (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन) के दिशा निर्देशन एवं जिलाधिकारी अलीगढ़ के अनुमोदन के पश्चात् जिला विज्ञान क्लब,अलीगढ़ द्वारा मेधावी विधार्थियो हेतु वैज्ञानिक शोध प्रयोगशाला का भ्रमण एवं वैज्ञानिक व्याख्यान कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से 100 मेधावी विद्यार्थियों को इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी आगरा में भ्रमण एवं वैज्ञानिक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को रवाना किया और कहा कि भ्रमण कार्यक्रम के द्वारा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक शोध की जिज्ञासा जागृत होती है।
राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज आगरा में शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों के लिए आयोजित मोटिवेशनल काउंसलिंग सत्र में माननीय डॉ मुकेश अग्रवाल (संयुक्त शिक्षा निदेशक, आगरा मंडल) द्वारा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने, विज्ञान एवं नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाने तथा जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इन्स्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी आगरा के निदेशक प्रो मनु प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को अवगत करवाया कि इंस्टीट्यूट तकनीकी शिक्षा, नवाचार और शोध को नई दिशा प्रदान कर रहा है। उनके अनुभव, दूरदर्शिता और सकारात्मक सोच से युवा विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने
की प्रेरणा मिलती हैं।जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में जनपद अलीगढ़ के नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज ,राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज छर्रा ,लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज इगलास, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, श्री टीका राम कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, एस एस डी इंटर कॉलेज खैर बाईपास रोड, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल,डी एस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मदर टेस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का शैक्षिक भ्रमण किया। इस शैक्षिक भ्रमण में छात्र और छात्राओं ने विभिन्न प्रयोगशाला सहित कंप्यूटर विज्ञान, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और सिविल इंजीनियरिंग से संबंधित विभागों को देखा ,साथ ही बच्चों ने प्रशिक्षण कर्ताओं से अपने प्रश्नों की जिज्ञासाओं के उत्तर पाए।एन एस एस कोऑर्डिनेटर डॉ रेखा शर्मा, डॉ राजेश लवानिया ,योगेश कुमार, इंजीनियर चंदन कुमार ने रिसोर्स पर्सन के रूप में वैज्ञानिक व्याख्यान द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने सभी को पटका पहना कर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस भ्रमण कार्यक्रम में मंगलेश लता यादव, सुशीला सिंह,गणेश सिंह,अभिषेक उपाध्याय, प्रमोद कुमार शर्मा, मनीष जैन, नरेश कुमार,अनुपम कुमारी, रेखा चौहान,रेखा अग्रहरि,भावना शर्मा,लक्ष्मी माथुर,आदि मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!