अलीगढ़

चैत्र नवरात्र में मिली 3 नई गौशाला की सौग़ात

4 करोड़ 75 लाख की लागत की 3 नई गौशाला का निर्माण हुआ शुरू

महापौर, विधायक व नगर आयुक्त ने किया भूमि पूजन/शिलान्यास वार्ड 23 अंतर्गत ग्राम अजीत पुर आसना, ग्राम भकरोला व ग्राम दौलरा निरपाल में बनेगी निगम की नई गौशालाएंमाननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से महापौर प्रशांत सिंघल विधायक कोल अनिल पाराशर एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगरीय क्षेत्र में निराश्रित गौवंश की सुरक्षा एवं संरक्षण के उद्देश्य से वार्ड संख्या-23 के अंतर्गत ग्राम अजीतपुर आसना, ग्राम भकरोला एवं ग्राम दौलरा निरपाल में तीन नई गौशालाओं के निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया।नगर निगम द्वारा पूर्व में लगभग ₹4 करोड़ 80 लाख की लागत से नगर निगम के नव विस्तारित क्षेत्र ग्राम अजीतपुर आसना, ग्राम भकरोला एवं ग्राम दौलरा निरपाल में तीन नई गौशालाएँ स्थापित किए जाने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस प्रस्ताव पर विचारोपरांत निराश्रित गौवंश की सुरक्षा एवं संरक्षण की दिशा में नगर निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसकी स्वीकृति प्रदान की।गुरुवार को महापौर प्रशांत सिंघल, विधायक अनिल पाराशर, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव तथा पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा पार्षद नीलम, हाफ़िज़ अब्बासी ने संयुक्त रूप से लगभग ₹4 करोड़ 75 लाख की लागत से तीन गौशालाओं के निर्माण का शुभारंभ किया। ये तीनो गौशालाएँ नव विस्तारित वार्ड-23 के अंतर्गत ग्राम अजीतपुर आसना (गाटा संख्या 119 क्षेत्रफल 0.530 हेक्टेयर चारागाह तथा गाटा संख्या-2 क्षेत्रफल 1.313 हेक्टेयर चारागाह), ग्राम भकरोला (गाटा संख्या 122 क्षेत्रफल 1.0230 हेक्टेयर चारागाह) एवं ग्राम दौलरा निरपाल (गाटा संख्या 131/1/2 क्षेत्रफल 1.187 हेक्टेयर चारागाह भूमि) पर निर्मित की जाएंगी।ये होगी सुविधानगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नवीन सभी गौशालाओं में 500 गौवंश हेतु शैड, भूसा गोदाम, कार्यालय / औषधि कक्ष/स्टोर, चरही, सोलर समर सेवल पम्प, 10000 ली० पी०वी०सी० वाटर टैंक, वाटर पाइप लाईन आवश्यकतानुसार, सोलर बैकअप सिस्टम 5 के०वी०ए०, तार फेन्शिग एवं मुख्य द्वार का निर्माण कार्य किया जायेगा।उन्होंने बताया कि ग्राम अजीतपुर आसना के 119 व 02 के गाटा संख्या मे 1,843 हेक्टयर के क्षेत्रफल मे 1,58,51,880/- की निविदा धनराशिग्राम दौलेरा निरपाल के 131/1/2 के गाटा संख्या मे 1,187 हेक्टयर के क्षेत्रफल मे 1,58,67,892/- की निविदा धनराशि, ग्राम भकरौला के 122 के गाटा संख्या मे 1.230 हेक्टयर के क्षेत्रफल मे 1,58,35,868/- की निविदा धनराशि कुल धनराशि 4,75,55,640/- है।

हापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी माननीय मुख्यमंत्री जी का अलीगढ़ की जनता की ओर से हिन्दू नववर्ष के अवसर पर इस पवित्र सौग़ात के लिए आभार व्यक्त करता हूं
अलीगढ़ में निराश्रित गौवंशों की सुरक्षा एवं समुचित देखभाल के लिए नगर निगम द्वारा यह एक महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल है। निगम सीमा क्षेत्र में तीन नई कान्हा गौशालाओं के निर्माण से न केवल गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा बल्कि शहर की सड़कों पर घूमने वाले पशुओं से होने वाली समस्याओं का भी स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा।विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद व नगरीय क्षेत्र में महापौर के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार की वजह से नगर व देहात में चौमुखी विकास हो रहा है। तीनों गौशाला के नवनिर्माण के लिए नगर निगम बधाई का पात्र है इन गौशाला के निर्माण कार्य को रिकॉर्ड समय सीमा में पूर्ण किया जाए इसके लिए नगर निगम विशेष ध्यान दे।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि इन नई गौशालाओं के निर्माण से निराश्रित गौवंशों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित आश्रय उपलब्ध होगा साथ ही शहर की सड़कों पर विचरण करने वाले पशुओं की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। इससे यातायात व्यवस्था सुचारु होगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा शहरी स्वच्छता एवं जनसुरक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा नगर निगम निराश्रित पशुओं के संरक्षण हेतु निरंतर ठोस कदम उठा रहा है।कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा सहायक अभियंता राजवीर सिंह अवर अभियंता अमित कुमार, संजय सक्सेना,विजय गुप्ता, रामजीलाल देश दीपक एहसान रब आदि मौजूद थे

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!