अलीगढ़

युवा क्रांति मंच की बैठक में संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन

नवदुर्गा मंदिर, अचलताल में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया

युवा क्रांति मंच ‘पहल परिवर्तन’ की ओर से नवदुर्गा मंदिर, अचलताल में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक सोनू सविता ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए आकाश गुप्ता और अमित वर्मा को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में कौशल सेंगर को प्रदेश संयोजक, गीता मित्तल और ममता वर्मा को सह संयोजिका तथा विमल कुमार वार्ष्णेय को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से महानगर कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। अतुल वार्ष्णेय, गजेंद्र प्रजापति और पुनीत शर्मा को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया। कुलदीप राणा को महामंत्री एवं सुनील कुमार को सह महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। मंत्री पद पर सुधांशु सविता, दुष्यंत कुमार वार्ष्णेय और विष्णू गुप्ता को नियुक्त किया गया। इसके अलावा गौरव गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष तथा शरद वार्ष्णेय को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ममता कश्यप, संतोष कुमार और रिंकू शर्मा को मनोनीत किया गया।
बैठक के समापन पर प्रदेश संयोजक सोनू सविता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!