अलीगढ़

नागरिक सुरक्षा के जवानों ने ईद उल फितर की नमाज को पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में शासन व प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया

प्रभारी उप नियंत्रक महोदय के द्वारा नागरिक सुरक्षा के जवानों को तीन ड्यूटी पॉइंट दिए गए

जिले में ईद उल फितर की नमाज को शान्तिपूर्ण तरीके से संपन्न कराये जाने की दृष्टि से प्रभारी उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा / नगर मजिस्ट्रेट श्री अतुल गुप्ता महोदय के दूरभाष एवं मौखिक आदेशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी (नगर) श्रीमती किंशुक़ श्रीवास्तव महोदया के निर्देशन में तथा चीफ वार्डन /कमांडिंग ऑफिसर नागरिक सुरक्षा अलीगढ़ श्री सी0 पी0 सिंह महोदय की उपस्थिति में ईदगाह जमालपुर, ऊपरकोट जामा मस्जिद, शाहजमाल ईदगाह, पर ट्रैफिक एवं शांति सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से नागरिक सुरक्षा के जवानों ने ईद उल फितर की नमाज को पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में शासन व प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया। प्रभारी उप नियंत्रक महोदय के द्वारा नागरिक सुरक्षा के जवानों को तीन ड्यूटी पॉइंट दिए गए थे।

जिसमें दिए गए ड्यूटी पॉइंटो पर समय प्रातः 6:00 बजे से समाप्ति तक ड्यूटी पर तैनात रहकर समस्त जवानों ने पूर्ण लगन और मेहनत से अपनी ड्यूटी का निर्वाह किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!