ईद मिलन व होली मिलन समारोह में सेना अधिकारी का सम्मान
ईद मिलन एवं होली मिलन का संयुक्त कार्यक्रम बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ आयोजित किया गया

अलीगढ़। सी3 डिफेंस एकेडमी, अलीगढ़ में इंडियन वेटरन्स ऑर्गनाइजेशन अलीगढ़ द्वारा ईद मिलन एवं होली मिलन का संयुक्त कार्यक्रम बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ आयोजित किया गया।कार्यक्रम में कर्नल आर. के. सिंह, कैप्टन आसीन खान एवं कैप्टन सुरेश चंद द्वारा नव-नियुक्त लेफ्टिनेंट सुरजीत सिंह का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान कैप्टन सलीम खान ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने फूलों की वर्षा कर होली खेली और आपसी प्रेम व सद्भाव का संदेश दिया। वहीं, ईद मिलन के अवसर पर सूबेदार टी.पी. सिंह, कैप्टन फोरन सिंह, सूबेदार बनवारी लाल एवं सूबेदार आर.के. भारद्वाज द्वारा सभी को सेवई खिलाकर मीठी ईद का स्वाद चखाया गया।इंडियन वेटरन्स ऑर्गनाइजेशन अलीगढ़ के सदस्यों ने गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देते हुए कहा कि ईद और होली जैसे संयुक्त आयोजन समाज में एकता और भाईचारे का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम “एकता में अनेकता” का सशक्त संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में कैप्टन जसवीर सिंह, सूबेदार मेजर देवेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर अजय सिंह, कैप्टन ढम्मर सिंह, सूबेदार मुकेश कुमार, सार्जेंट सादिक अली खान, डॉ. नजमुद्दीन खान, सूबेदार मुकेश पाल सिंह, सूबेदार नेत्रपाल सिंह, सूबेदार के.पी. चौहान, सूबेदार राम प्रकाश, सूबेदार ब्रजेश कुमार, सूबेदार अनुपम पुंढीर, डॉ. सोमेश कुमार, डॉ. आमिर मलिक, डॉ. अकरम, सूबेदार हरिंद्र सिंह, सूबेदार अरुण कुमार चौहान, सूबेदार मेजर सी.एल. सैनी, हवलदार आसीन खान, हवलदार हम्बीर सिंह, हवलदार मनु वर्मा, हवलदार विजय कुमार सहित अनेक पूर्व सैनिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



