अलीगढ़
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए
वरुण कुमार सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए वरुण कुमार सिंह को अशोक स्तंभ लगाकर बधाई दी। इस अवसर पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि यह पदोन्नति अधिकारी की कड़ी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने वरुण कुमार सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने नए पद पर भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। पुलिस विभाग में इस तरह के सम्मान समारोह न केवल अधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।अलीगढ़ पुलिस की यह पहल विभाग के भीतर सकारात्मक माहौल को दर्शाती है और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बढ़ावा देती है।



