अलीगढ़

कटपुला में आई दरार नही बल्कि एक्सपेंशन जॉइंट का फैलाव हुआ है- नगर निगम ने लिया एक्शन

मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए नगर निगम स्तर से सिविल इंजीनियरों की एक टीम को मौका मुआयना करने के लिए कट पुला पर भेजा

अलीगढ़ की ऐतिहासिक आस्था के प्रतीक ब्रिटिश कालीन कट पुला पर आई दरार के संबंध में मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए नगर निगम स्तर से सिविल इंजीनियरों की एक टीम को मौका मुआयना करने के लिए कट पुला पर भेजा। मौके पर नगर निगम के अवर अभियंता अमित कुमार ने तकनीकी दृष्टिकोण से पुल में आई दरारों का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण में पाया गया कि पुल में एक्सपेंशन जॉइंट (Expansion Joint) का फैलाव हो गया है। उक्त एक्सपेंशन जॉइंट (Expansion Joint) है न कि कोई दरार हैअवर अभियंता अमित कुमार ने बताया
एक्सपेंशन जॉइंट (Expansion Joint) जब कोई चीज़ गर्म होती है तो फैलती है और ठंडी होने पर सिकुड़ती है। अगर यह जगह न दी जाए तो दीवार, सड़क, पुल या पाइप फट सकते हैं या टेढ़े हो सकते हैं। इसलिए बीच-बीच में थोड़ा खाली स्थान या विशेष सामग्री वाला जोड़ बनाया जाता है यही एक्सपेंशन जॉइंट है।इसका इस्तेमाल सड़कों और हाईवे (कंक्रीट रोड)
पुल (Bridges), बड़ी इमारतें, फर्श (Floor tiles में भी), रेलवे ट्रैक, पाइपलाइन में होता है।नगर आयुक्त ने बताया नगर निगम स्तर से तत्काल पेचवर्क करने के निर्देश टीम को दिए गए हैं मंगलवार को पुल के ऊपर पैचवर्क करा दिया जाएगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!