यातायात पुलिस लाइन, सुरक्षा विहार के नवीनीकरण का उद्घाटन एवं सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम का आयोजन
अलीगढ़ महोदय द्वारा सुरक्षा विहार स्थित यातायात पुलिस लाइन के नवीनीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़ महोदय द्वारा सुरक्षा विहार स्थित यातायात पुलिस लाइन के नवीनीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया ।नवीनीकरण के उपरांत यातायात पुलिस लाइन में आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया गया है, जिससे यातायात व्यवस्था के संचालन में और अधिक सुगमता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित होगी। पुलिस कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना एवं दुर्घटनाओं में कमी लाना है । कार्यक्रम के दौरान हैलमेट का वितरण भी किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से यातायात पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण भी किया गया एवं यातायात पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा यातायात नियमों का पालन कर हम न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की भी जान बचा सकते हैं। उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाने के महत्व पर विशेष जोर दिया । कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित ड्राइविंग के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही, आमजन से अपील की गई कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं । कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती ममता कुरील, क्षेत्राधिकारी तृतीय श्री सर्वम सिंह, क्षेत्राधिकारी गभाना श्री महेश, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय श्री धन्नंजय, क्षेत्राधिकारी अतरौली श्री राजवी द्विवेदी व अन्य संबंधित मौजूद रहे ।



