अलीगढ़

नवारंभ उत्सव” के अंतर्गत बाल वाटिका एवं स्कूल अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

अकराबाद के प्राथमिक विद्यालय, गोपी में आयोजित किया गया

अलीगढ़  जिले में “नवारंभ उत्सव” के अंतर्गत बाल वाटिका एवं स्कूल अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन नये सत्र के प्रारम्भ के उद्देश्य से विकासखण्ड अकराबाद के प्राथमिक विद्यालय, गोपी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नये प्रवेश लेने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को विद्यालय के वातावरण से परिचित कराना तथा प्रारम्भिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी हितेश कुमारी, जेण्डर स्पेशलिस्ट नीतू सारस्वत, जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल एवं एसडीओ विद्युत विभाग शेर सिंह लोधी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया। डीआईओएस ने कहा कि प्रारम्भिक शिक्षा बच्चे के जीवन की मजबूत नींव होती है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में सीखने के प्रति रुचि विकसित होती है और अभिभावकों को भी शिक्षा के महत्व को समझने का अवसर मिलता है।बाल संरक्षण अधिकारी हितेश कुमारी ने कहा कि यह कार्यक्रम नन्हे-मुन्ने बच्चों को विद्यालय के वातावरण से परिचित कराने तथा उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जेण्डर स्पेशलिस्ट नीतू सारस्वत ने बाल वाटिका में आई हुई महिला को गोद भराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन कराया। जिला समन्वयक विज्ञान क्लब राजीव कुमार अग्रवाल ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा इस प्रकार के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करें। कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक गतिविधियाँ, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और प्रतिभावान बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।
अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापक मंजू भारती फौजदार ने सभी सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आइए हम सभी मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम का संचालन अर्चना फौजदार ने किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!