समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के अंतर्गत दिव्यांग छात्र उपकरण प्राप्त कर हुए हर्षित
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 07 दिव्यांग छात्रों को सहायक उपकरणों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

अलीगढ़: समग्र शिक्षा (माध्यमिक) कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 07 दिव्यांग छात्रों को सहायक उपकरणों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना एवं उनके शैक्षिक, सामाजिक एवं आत्मनिर्भर विकास को प्रोत्साहित करना है।जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह द्वारा छात्रों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, क्रच एल्बो आदि सहायक उपकरण वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांग छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें बेहतर शैक्षिक अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा प्रवीन मित्तल ने बताया कि योजना के अंतर्गत जिले के चयनित 07 दिव्यांग छात्रों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के द्वारा उपलब्ध कराए गए, जिससे वे अपनी पढ़ाई सुगमता से जारी रख सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।इस अवसर पर जिला समन्वयक विज्ञान क्लब राजीव कुमार अग्रवाल, विशेष शिक्षक रिजवान अली और प्रदीप कुमार गुप्ता एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थी छात्रों एवं उनके अभिभावकों ने शासन एवं शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।



