अलीगढ़

नागरिक सुरक्षा विभाग में कार्य करने के लिए 10 अप्रैल तक विकास भवन कार्यालय में करें आवेदन

वर्ष 2022 में 532 स्वयंसेवकों की भर्ती की गई थी जिनमें 270 सैक्टर वार्डन सेवा, 168 ग्रह अग्निशमन सेवा और 94 मुख्य प्राथमिक चिकित्सा में कार्यरत हैं

अलीगढ़  जिले में नागरिक सुरक्षा विभाग (सिविल डिफेंस) वर्ष 2022 से संचालित है। वर्ष 2022 में 532 स्वयंसेवकों की भर्ती की गई थी जिनमें 270 सैक्टर वार्डन सेवा, 168 ग्रह अग्निशमन सेवा और 94 मुख्य प्राथमिक चिकित्सा में कार्यरत हैं। इसके उपरांत नागरिक सुरक्षा में रिक्त सैक्टर वार्डन के पद पर 35 स्वयंसेवक की नियुक्ति मार्च 2025 में की गई थी इस प्रकार महानगर में 567 स्वयंसेवक कार्यरत थे।प्रभारी उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग एवं नगर मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नागरिक सुरक्षा नियमावली के अनुसार स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने वाले स्वयंसेवकों की नियुक्ति 3 वर्षों के लिए की जाती है। इसके उपरांत इच्छुक स्वयंसेवकों के कार्यकाल को आगामी तीन वर्षों के लिए जिलाधिकारी एवं नियंत्रक की संस्तुति से बढ़ाया जाता है। वर्ष 2022 में भर्ती हुए स्वयंसेवकों का एक सत्र 3 वर्ष पूर्ण होने के बाद नागरिक सुरक्षा में कार्य करने वाले इच्छुक 159 स्वयंसेवकों के कार्यकाल को आगामी 3 वर्षों के लिए जिलाधिकारी की संस्तुति से बढ़ाया गया है। जिसमें 106 वार्डन सेवा में 33 ग्रह अग्निशमन सेवा में और 20 मुख्य प्राथमिक चिकित्सा में सम्मिलित है। नवीनीकरण न कराने वाले 363 स्वयंसेवक पृथक हुए हैं। स्वयंसेवकों की संख्या कम होने के कारण नागरिक सुरक्षा में चल रहे रिक्त पदों पर दिसंबर 2025 में गृह अग्निशमन सेवा में 60 स्वयंसेवकों एवं मुख्य प्राथमिक चिकित्सा में 30 स्वयंसेवकों की नियुक्ति की गई। नवीनीकरण हुए स्वयंसेवक एवं नवनियुक्त हुए स्वयंसेवकों को लगाकर वर्तमान में महानगर में चीफ वार्डेन सहित 284 स्वयंसेवक नियुक्त है जिसमे 175 पुरुष और 109 महिलाएं शामिल हैं। 141 वार्डन सेवा में 93 गृह अग्निशमन सेवा में और 50 मुख्य प्राथमिक चिकित्सा में नियुक्त हैं।नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि सिविल डिफेंस नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ इकाई के रूप में स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण निष्ठा एवं लगन से अपने दायित्वों का निर्वहन कर अपने क्षेत्र एवं आवश्यकता अनुसार अन्य थाना क्षेत्र में शासन एवं प्रशासन को विभिन्न उत्सवों के अवसर पर कानून व्यवस्था की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान किया है। इस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए महानगर को पांच डिवीजन में विभाजित किया गया है जो कि 2 लाख की जनसंख्या पर एक डिवीजन विभाजित किया जाएगा और एक डिवीजन में 10 पोस्ट अर्थात 5 डिवीजन में 50 पोस्ट चिन्हित की जाएगी। चीफ वार्डन एवं कमांडिंग आफिसर नागरिक सुरक्षा विभाग सी0पी0 सिंह ने बताया कि स्वयं सेवकों के मनोबल बढ़ाने और शासन व प्रशासन का बेहतर रूप से सहयोग करने के उद्देश्यों से नागरिक सुरक्षा विभाग में स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने वाले समस्त जवानों से कार्यालय नागरिक सुरक्षा द्वारा महानगर में रिक्त चल रहे डिप्टी पोस्ट वार्डेन, पोस्ट वार्डेन एवं अन्य पदों पर पदोन्नति के लिए प्रार्थना पत्र आंमत्रित हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सेवकों की नियुक्ति में अग्निशमन आपदा प्रबंधन डिग्री, एनसीसी, स्काउट, तैराक, गोताखोर, भूतपूर्व सैनिक, चालक व नर्सिंग डिप्लोमा के साथ-साथ पूर्व से ही सेवा दे रहे स्वयसेवकों को जो अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति व समाज में अच्छी छवि रखने वाले आदि को वरियता दी जाएगी। इच्छुक स्वयंसेवक पदोन्नति के लिए अपने-अपने प्रार्थना पत्र अपने अनुभव के मूल प्रपत्रों के साथ रामद्याट रोड स्थित विकास भवन में कार्यालय जिलाधिकारी/नियंत्रक एफ-24 प्रथम तल, में 10 अप्रैल 2026 तक जमा कर सकते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!