अलीगढ़

2 अप्रेल को मनाया जायेगा 15 वां श्री हनुमान जन्मोत्सव- अशोक मामाजी

अलीगढ 1 अप्रैल । श्री बालाजी दरबार, अशोक नगर, अलीगढ के द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अशोक मामाजी ने बताया

अलीगढ 1 अप्रैल । श्री बालाजी दरबार, अशोक नगर, अलीगढ के द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अशोक मामाजी ने बताया
कि श्री बालाजी महाराज के आशीर्वाद से हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पंद्रहवाँ हनुमान जन्मोत्सव सभी भक्तों के सहयोग से विशाल आयोजन होने जा रहा है जिसमें समस्त भक्त सपरिवार इष्ट मित्रों सहित सादर आमंत्रित है।


उन्होंने बताया कि गूलर रोड स्थित मंत्रा बैंक्वेट हॉल में गुरूवार 2 अप्रैल 2026 को प्रातः 10-00 बजे दरबार स्थापना की जायेगी। उसके बाद सर्वमनोकामनार्थ एवं पित्त दोष निवारण यज्ञ प्रातः 10-30 बजे से आयोजित किया जायेगा। श्री बालाजी महाराज, श्री भैरों जी महाराज, श्री प्रेतराज सरकार की अर्जी दोपहर 2 बजे तक लगाई जायेगी। दोपहर 3:00 बजे हनुमत यज्ञ का आयोजन किया जायेगा। सांय 5-30 बजे श्री बालाजी महाराज फूल बंगला के दर्शन देंगे l सांय 6-00 बजे बाबा का गुणगान भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। रात्रि 9-30 बजे 501 दीपकों से महाआरती की जायेगी। उसके बाद रात्रि 10-00 बजे से प्रसादी बाबा की इच्छा तक आयोजित की जायेगी। सभी कार्यक्रम अशोक मामा जी के सानिध्य में श्री बालाजी दरबार अशोकनगर अलीगढ़ द्वारा आयोजित किये जायेंगे ।
प्रेस वार्ता में तरुण अग्रवाल, तरुण बंसल, विष्णु अग्रवाल, आलोक झा, सौरभ अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, आशु अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, नवीन नारायण, डी.सी.अग्रवाल, कैलाश गोयल, आशीष गोयल, रिंकू अग्रवाल, गोपाल बंसी, स्वेता एवं सुगंधा आदि मौजूद रहे

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!