21 सफाई कर्मचारियों का हुआ भव्य सेवानिवृत्त समारोह
नगर निगम सेवा भवन के नवनिर्मित सभागार से नगर आयुक्त ने 21 सफाई कर्मचारियों को दी भव्य विदाई

21 सफाई कर्मचारियों का हुआ भव्य सेवानिवृत्त समारोह-नगर निगम सेवा भवन के नवनिर्मित सभागार से नगर आयुक्त ने 21 सफाई कर्मचारियों को दी भव्य विदाई-सफ़ाई कर्मचारी स्वच्छता की रीढ़ की हड्डी होते है- बिना सफाई कर्मचारियों के शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की परिभाषा सार्थक सिद्ध नहीं हो सकती:-नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणानगर निगम सेवाभवन में संचालित आई ट्रिपल सी के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में शिफ्ट होने के अप रेंट नगर निगम के प्रथम तल पर खाली हुए स्थान पर नगर निगम द्वारा बनाए गए नवनिर्मित सभागार का नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने 21 सफाई कर्मचारी के सेवानिवृत्त कार्यक्रम का आयोजन करते हुए इसको विधिवत नगर निगम की विभागीय बैठकों के आयोजन हेतु शुरू किया।नवनिर्मित सेवा भवन के सभागार में बुधवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में 21 सफाई कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए नगर आयुक्त ने कहा शहर की सफाई व्यवस्था में दिन प्रतिदिन सुधार हो रहा है और इसका श्रेय निश्चित रूप से सफाई कर्मचारियों के दोनों संकल्प और उनके कर्तव्य को जाता है सफाई कर्मचारियों के बिना सफाई की परिभाषा संभव नहीं है।नगर आयुक्त ने सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों को जीवन की अगली पारी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम का द्वारा और उनका फोन नंबर हमेशा उनकी सेवा के लिए खुला हुआ हैसफाई कर्मचारी जयकिशोर पुत्र श्री बत्तो वार्ड 6, सुभाष पुत्र कालीचरन 6, जयराज पुत्र राम किशोर 4 सुवीन पुत्र गौरी 3 पप्पू पुत्र राम प्रसाद 7 श्याम पुत्र शंकरिया 6, सलोन पुत्र ननुआ 4, शिवकुमार पुत्र सूरजपाल 4, राजेन्द्र पुत्र जुगल किशोर 3 रविन्द्र पुत्र सोहन 6, गिरधारी पुत्र रमेश 7, कौशल पुत्र ब्रजलाल 3, सुरेश पुत्र सुखराम 2 सुपरवाइजर विनोद पुत्र रमेश होरी लाल पुत्र नत्थी 1, मीरा पत्नी राजकपूर 6, अमर सिंह पुत्र रेंगा को नगर आयुक्त ने शॉल उड़ाकर, फूल माला पहनाकर उनके देयकों का चेक देकर शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर प्रदीप भंडारी, सुनील टुंडा, संजय सक्सेना, आदि मौजूद थे।



