एडीएम वित्त की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन
किसान बन्धुओं की समस्याओं के गुणवत्तापरक निस्तारण के दिए निर्देश

अलीगढ़ अपर जिलाधिकारी वित्त प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में किसान कल्याण केन्द्र क्वार्सी फार्म परिसर में शुक्रवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ ही कृषक चौधरी नवाव सिंह, गवेन्द्र पाल सिह, सन्तोष कुमार, विजय कुमार, प्रमोद कुमार, बीरेन्द्र कुमार शर्मा, योगेश तोमर, शेवेन्द्र पाल सिंह समेत अन्य प्रगतिशील कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
किसान दिवस में कृषक सन्तोष कुमार, प्रमोद कुमार वर्मा, डॉ शैलेन्द्र पाल सिंह द्वारा जिले में गेंहू क्रय केन्द्रो पर गेंहू की खरीद में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया जिस पर डिप्टी आर0एम0ओ0 द्वारा किसानों को बताया गया कि किसानों के गेंहू विक्रय के लिए किसान की फार्मर आईडी से ही गेंहू की तौल की जायेगी जिसके लिए कृषक की फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है और गंेहू की गुणवत्ता में छूट के लिए विभाग द्वारा किसानों की समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार को पत्र लिखा गया है साथ ही भण्डारण लिए बोरे सोमवार तक उचित मात्रा में जनपद के सभी गेंहू खरीद केन्द्रों पर उपलब्ध होगें।
एडीएम वित्त ने निर्देशित किया कि कहा कि जिन केन्द्रों पर बोरो की समस्या है उसे जल्द ही दूर कर दिया जाये और सोमवार से जनपद के प्रत्येक गेहू क्रय केन्द्रों पर खरीद नहीं होती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। चौ0 नबाव सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि तेज वर्षा और ओलावृष्टि से जनपद मेें फसलों का भारी नुकसान हुआ है जिसका सर्वे बीमा कम्पनी द्वारा नहीं कराया है और वर्ष 2025 में हुई क्षति की क्षतिपूर्ति भी नहीं मिली है। छर्रा मण्डी में जनपद की अन्य मण्डियों की तरह बोरा में तोल कराने के लिए कहा गया। बिजली विभाग से सम्बन्धित शिकायत के सम्बन्ध में अवगत कराया कि बरला बिजली घर की 33 हजार लाइन बार-बार ब्रेक डाउन होती है उसकी मरम्मत करायी जाये। कृषकों द्वारा जनपद में यूरिया/ढैंचा न मिलने की शिकायत की गयी है जिस पर जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि माह के अन्त तक ढैंचा बीज उपलब्ध होने की सम्भावना है कृषकों को बुकिंग के माध्यम से वितरण किया जायेगा। उन्होंने कृषक बन्धुओं से अपील की कि जायद में मक्का, बाजरा की फसल के लिए वैज्ञानिक फसल संस्तुति के आधार पर यूरिया के तीन बैग प्रति हैक्टेयर मानक निर्धारित कर दिया गया है। शासन के निर्देशानुसार खरीफ 01.04.2026 से 30.09.2026 तक यूरिया उर्वरक के सात बैग तथा पॉच बैग डी0ए0पी0 बैग प्रति हैक्टेयर एवं खतौनी, आधार कार्ड के आधार पर ही विक्रय किया जा रहा है। विभाग द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के लिए अभियान चलाया जा रहा है कृषक भाई शत्प्रतिशत अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं



