अलीगढ़

नाला निर्माण के बाद क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य प्रगति पर

शीघ्र मिलेगी राहगीरों को राहत

अलीगढ़  कुंवर नगर के वार्ड संख्या-62 में नाला निर्माण के उपरांत क्षतिग्रस्त हुई इंटरलॉकिंग सड़क की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का कार्य नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। नगर निगम के मुख्य अभियंता ने अवगत कराया है कि नाला निर्माण के लिए की गई खुदाई के दौरान मार्ग की इंटरलॉकिंग सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। नाला निर्माण का कार्य पूर्ण होने के बाद अब सड़क को पुनः व्यवस्थित एवं आवागमन योग्य बनाने के लिए मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
मुख्य अभियंता ने स्पष्ट किया है कि सड़क मरम्मत का कार्य शीघ्र ही पूर्ण करा दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों एवं राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। नगर निगम द्वारा संबंधित कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने की कार्यवाही की जा रही है, ताकि नाला निर्माण के बाद सड़क की स्थिति भी बेहतर हो और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!