हाथरस

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने एटा एसपी सिटी के साथ नोंकझोक, पुलिस ने लगाया अभद्रता का आरोप

एक मंत्री के द्वारा भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया, कार्यकर्ता आक्रोश

सिकंद्राराऊ शुक्रवार सुबह 10:30 पर भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। नगर पालिका के सामने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और तोड़फोड़,फिरोजाबाद से जलेसर सिकंद्राराऊ होते हुए गढ़मुक्तेश्वर जा रहे, एक मंत्री के द्वारा भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता आक्रोश हो गए l
भाकियू पदाधिकारी और समर्थक सैकड़ों वाहनों के साथ सिकंदराराऊ-पुरदिलनगर मार्ग स्थित रेलवे अंडरपास पर पहुंचे और कुछ देर के लिए रास्ता जाम कर दिया। अचानक काफिले के रुकने से सड़क पर लंबा जाम लग गया और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा, सीओ जैनेद्र नाथ अस्थाना और अन्य अधिकारियों ने भारी पुलिस बल व पीएसी के साथ स्थिति संभाली और काफी प्रयास के बाद काफिले को अंडरपास से हटाया।
अंडरपास से हटने के बाद काफिला जीटी रोड की ओर बढ़ा, जहां पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश की। इसी दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
हंगामे के बीच एक वाहन की टक्कर लगने से दारोगा रामनरेश घायल हो गए। उनके पैर में चोट आई और वह सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए भेजा गया। घटना के दौरान कुछ निजी वाहनों के शीशे टूटने और नुकसान की सूचना भी सामने आई है। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
भारी सुरक्षा के बीच काफिला आगे रवाना
स्थिति को बिगड़ता देख एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय, सीओ नितिन गर्ग और सीओ ज्ञानेंद्र सहित भारी पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाकियू काफिले को सिकंदराराऊ से आगे अलीगढ़ की ओर रवाना कर दिया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहा। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि अपने समर्थकों को किसी भी तरह की तोड़फोड़ या मारपीट न करने की हिदायत दी थी और काफिला शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहा था।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई पुलिसकर्मी वाहन के आगे आएगा तो हादसा हो सकता है, इसलिए पुलिस को या तो आगे चलना चाहिए या पीछे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!