अलीगढ़

मण्डलायुक्त ने तहसील कोल के सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया स्थलीय पर्यवेक्षण

शिकायत निस्तारण को गंभीरता से लें अधिकारी, प्रतिदिन पोर्टल अवश्य खोलें

अलीगढ़  आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ संगीता सिंह द्वारा कृष्णांजलि सभागार में आयोजित तहसील कोल के सम्पूर्ण समाधान दिवस का मौके पर जाकर पर्यवेक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों से प्राप्त शिकायतों का गहनता से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता से गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने भी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराया।
मण्डलायुक्त ने कहा कि आईजीआरएस समेत विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों का गुणवत्तापरक मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता में शामिल हैं। केवल शिकायतों के निस्तारण के लिए ही निस्तारित न किया जाए, जनशिकायमों का संवेदनशीलता से निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 10-15 मिनट आईजीआरएस पोर्टल जरूर खोंलें और उस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण कराएं। न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों का भी फीडबैक रखें। उन्होंने कानूनगो-लेखपालों को निर्देशित किया कि लाभार्थीपरक योजनाओं का सत्यापन एवं विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों का समय से निस्तारण करें। टीम वर्क में कार्य करें, आप के कार्य से जिले व मण्डल की रैंकिंग प्रभावित होती है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम वादवामिनी की श्रीमती सरोज पत्नी मरदान सिंह द्वारा राशन कार्ड बनाए जाने की गुहार लगाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने डीएसओ के माध्यम से त्वरित कार्यवाही कराते हुए उन्हें राशन कार्ड का लाभ दिया। जन सुनवाई के दौरान 80 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवशेष शिकायतों का एक सप्ताह में आवश्यकतानुरूप मौका मुकायना कर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सिटी मरिस्ट्रेट अतुल कुमार गुप्ता, डीडीओ आलोक आर्य, पीडी भाल चन्द त्रिपाठी, सीएमओ डा0 नीरज त्यागी, तहसीलदार राम गोपाल समेत अन्य जिला व तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!