अलीगढ़
नाले पर रखा लोहे का जाल ले उड़े चोर
थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द की यह चोर माल के साथ पकड़े जाएंगे।

थाना क्वार्सी क्षेत्र के अंतर्गत सीएम ग्रिड योजना के तहत सडक निर्माण का कार्य चल रहा है। जो अभी तक आधा अधूरा ही पड़ा हुआ है। सीएम ग्रिड योजना एक ओर जहाँ लोगों के लिए सिरदर्द बानी है तो वही दूसरी ओर सड़क दुर्घटना में गूलर रोड़ पर दवा कारोबारी की जान चली गई। और रामघाट रोड़ पर तड़के 7 बजे एक दुकानदार …. के दुकान के सामने नाले के ऊपर लोहे का जाल डला हुआ था। जिसको दो अज्ञात चोरों ने बैटरी के ई रिक्शा में रख चोरी कर ले गए। जिससे स्थानीय दुकानदारों में प्रशासन के प्रति रोष है।
हालांकि इस चोरी की वारदात को 24 घण्टे से ज्यादा का समय हो चुका है। और मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा भी जा चुका है। कि किस प्रकार चोरो ने दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इधर थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द की यह चोर माल के साथ पकड़े जाएंगे।



