11 मई को तहसील कोल में मत्स्य पालन के लिए पट्टा शिविर होगा आयोजित
प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को प्रातः 11 बजे तहसील सभा कक्ष में तहसीलदार कोल की अध्यक्षता में किया जाना प्रस्तावित

अलीगढ़ : उप जिलाधिकारी कोल महिमा राजपूत ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि तहसील कोल के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों के तालाबों को मत्स्य पालन के लिए 10 वर्षीय पट्टा शिविर का आयोजन 11 मई एवं लक्ष्यों की पूर्ति तक प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को प्रातः 11 बजे तहसील सभा कक्ष में तहसीलदार कोल की अध्यक्षता में किया जाना प्रस्तावित है।उन्होंने स्पष्ट किया कि पट्टा नीलामी के लिए राजस्व संहिता 2016 के अनुसार न्यूनतम बोली 2500 से 5000 हजार प्रति हेक्टेयर होगी। 2 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल के तालाब एवं पोखर पंजीकृत मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को रुपया 10,000 प्रति हेक्टेयर की दर पर दिए जायेंगे। शिविर में मत्स्य पालन पट्टा के लिए इच्छुक व्यक्तियों के आवेदन भी 11 मई को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक लिए जायेगे। अपरान्ह 2 बजे के बाद कोई प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा और 2 बजे के बाद समान वरीयता समूह में नीलामी के आधार पर आवंटन की कार्यवाही की जायेगी। इच्छुक पात्र व्यक्ति खसरा, खतौनी जाति एवं आय प्रमाण पत्र व प्रार्थना पत्र के साथ नियत तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित होकर आवंटन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए उपस्थित रहें। पट्टा स्वीकृत-अस्वीकृत करने का सम्पूर्ण अधिकार उप जिलाधिकारी में निहित होगा।
ग्राम के नाम:मोरथल, नौगंवा अर्जुनपुर, भदरोई, समस्तपुर माछुआ, नगौला, भोजपुर, गोधा, तकीपुर, राना, असगरपुर, नहरा, कमालपुर, सपेरा भानपुर, अलीपुर, आलमपुर, वीनूपुर, ताजपुर रसूलपुर, भटौली, जिरौली हीरासिंह, भदेसी, नोहटी, गोवर्धनपुर, धौराई, दभा, सुनामई, बमनोई, बुढ़ांसी, मलोई, जारौठी, एवं चंगेरी।



