वेदिका फाउंडेशन का मेगा एजुकेशन फेयर शानदार सफलता के साथ सम्पन्न
वेदिका फाउंडेशन एवं कॉलेज देखें के संयुक्त तत्वावधान में मेरिस रोड स्थित लेमन ट्री होटल में आयोजित

अलीगढ़, : मेगा एजुकेशन फेयर उत्साह, ऊर्जा और विद्यार्थियों की भारी भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर देशभर की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी एवं कॉलेजों से उच्च शिक्षा, करियर और स्कॉलरशिप संबंधी जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आई 50+ प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी, कॉलेज एवं प्रोफेशनल संस्थानों ने भाग लिया, जबकि 1500+ छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपने भविष्य, करियर, स्कॉलरशिप एवं उच्च शिक्षा से जुड़े विकल्पों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कई छात्रों ने विभिन्न कोर्सों में रुचि दिखाते हुए अपने सपनों की नई उड़ान की ओर पहला कदम बढ़ाया।इस मेगा एजुकेशन फेयर में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, दून बिजनेस स्कूल यूनिवर्सिटी, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, कोर यूनिवर्सिटी, सुंदरदीप यूनिवर्सिटी, एकलॉन यूनिवर्सिटी, के एन मोदी यूनिवर्सिटी, यूपीईएस यूनिवर्सिटी, बेनेट यूनिवर्सिटी, मंगलायतन यूनिवर्सिटी, एसआर यूनिवर्सिटी (वारंगल), क्वांटम यूनिवर्सिटी, आईआईएलएम यूनिवर्सिटी, शारदा यूनिवर्सिटी, मानव रचना यूनिवर्सिटी, सुभारती यूनिवर्सिटी, एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी समेत कई विश्वविद्यालय शामिल हुए।इसके अलावा GNIOT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लॉयड कॉलेज, आईटीएस कॉलेज, जेआईएमएस, आईईसी कॉलेज, मंगलमय कॉलेज, यूनाइटेड कॉलेज, एसडी कॉलेज, पीआईआईटी कॉलेज, इनोवेटिव कॉलेज, फॉर एकेडमी ऑफ एविएशन, सेंट एंड्रयूज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गेट माय स्टडी जैसे नामी संस्थानों ने भी छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में श्री राजबीर सिंह राजू भैया (सांसद), श्री अजय कुमार प्रजापति (राज्य विधि अधिकारी, उत्तर प्रदेश सरकार), डॉ. पूरन सिंह (DIOS अलीगढ़), राजीव कुमार अग्रवाल (जिला विज्ञान समन्वयक), प्रो. बी.पी. सिंह (सीनियर प्रोफेसर, एएमयू) , राजीव पवार, डॉ पूनम रानी, डॉ अलका अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।विशिष्ट अतिथि सम्मान के रूप में श्री राहुल वालिया (अध्यक्ष, जीवांश भारत फाउंडेशन, नई दिल्ली) की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री राजबीर सिंह राजू भैया ने कहा कि युवाओं को सही शिक्षा और सही दिशा देना राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी नींव है। राज्य विधि अधिकारी श्री अजय कुमार प्रजापति ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।कॉलेज देखें के संस्थापक मोहम्मद आरिफ मुस्तफा खान ने इसे देश का सबसे बड़ा शिक्षा मेला बताते हुए कहा कि इससे छात्रों और अभिभावकों को व्यापक विकल्प एवं सही जानकारी प्राप्त हुई।
वेदिका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. सपना आर्या ने कहा कि छात्रों को सही मंच और सही मार्गदर्शन देना ही इस आयोजन का उद्देश्य था। फाउंडेशन अध्यक्ष श्री विश्व प्रकाश आर्य ने सभी अतिथियों, शिक्षण संस्थानों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।वेदिका फाउंडेशन की टीम में सचिन बंसल, ललित बाबू, कृष्ण मोहन, दीपक कुमार शर्मा, दीपक कुमार एवं गौरव राजपूत की उपस्थिति ने कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन चंद्रिका अग्रवाल ने किया ।मेले में कई संस्थानों ने मेधावी विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर 50% तक विशेष शुल्क छूट प्रदान की, जिससे छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया। करियर विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए गए।



