अलीगढ़

दीक्षांत परेड समारोह 2026 का हुआ भव्य आयोजन

9 माह की ट्रेनिंग पूरी, 581 नए आरक्षी अलीगढ़ पुलिस में शामिल

“अलीगढ़ की छेरत पुलिस लाइन में आज 581 नए आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने। भव्य पासिंग आउट परेड में प्रशिक्षु आरक्षियों ने अनुशासन, समन्वय और शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया।

 

 

 

 

डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने परेड की सलामी ली और जवानों को कर्तव्यनिष्ठा व जनसेवा की शपथ दिलाई। 9 महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद अब ये रिक्रूट पुलिस विभाग में औपचारिक रूप से शामिल हो गए हैं।
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नवागत आरक्षियों को बधाई दी, वहीं परिवारजनों ने गर्व के साथ इस ऐतिहासिक पल को देखा।”

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!