अलीगढ़

लंबित कार्यों पर होगी जवाबदेही तय: निरीक्षण में डीएम ने दिए कड़े निर्देश

जनता दर्शन के बाद डीएम का सख्त रुख: कलैक्ट्रेट में अनुशासन व समयबद्ध निस्तारण पर जीरो टॉलरेंस

अलीगढ़ : जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सोमवार को जनता दर्शन के उपरांत कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि सभी पटल सहायक समय से कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करें और प्राप्त होने वाले प्रत्येक प्रार्थना पत्र एवं शिकायत का नियमानुसार त्वरित निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पटल सहायकों को चेताया कि कार्यों को लंबित रखना गंभीर अनुशासनहीनता मानी जाएगी और ऐसी स्थिति में जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कर्मचारी समयबद्धता और अनुशासन को अपनी कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं और प्रत्येक कार्य में निरंतरता बनाए रखें। किसी भी स्तर पर ढिलाई या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए आमजन को त्वरित, प्रभावी एवं संतोषजनक सेवाएं उपलब्ध कराना ही जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।बैठक में एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव, एडीएम वित्त प्रमोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता, एसीएम दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!