एनसीईआरटी लागू कराने और शिक्षा माफियाओं के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने पर राजा भैया बर्खास्त
पद पर रहूँ या न रहूँ लेकिन ग़रीब बच्चों की शिक्षा की लड़ाई लड़ता रहूँगा: राजा भैया

विवेक बंसल भाजपा से रुपए लेकर कांग्रेस को डुबो रहे
अलीगढ़ कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष और पूर्व विधायक विवेक बंसल कांग्रेस के लिए काल हैं
अलीगढ़: आज हैबिटेट सेंटर में राजा भैया द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
पत्रकार वार्ता में राजा भैया ने कांग्रेस नेता विवेक बंसल और महानगर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आपको ज्ञात है कि युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजा भैया पिछले कई दिनों में शिक्षा माफियाओं के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी को लेकर कांग्रेस नेता विवेक बंसल ने कॉल करके मामला ख़त्म करने को कहा, लेकिन राजा भैया ने बात नहीं मानी, विवेक बंसल ने राजा भैया को बर्खास्त करने की बात कही।
वही कल शाम राजा भैया को अवैध तरीके से निष्कासित कर दिया था।
राजा भैया ने कहा कि विवेक बंसल शिक्षा माफियाओं से मिले हुए हैं और उनसे महीनेदारी लेते हैं। मैं गरीब बच्चों के शिक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहा हूँ तो उनको बुरा लग रहा है क्यूंकि इनकी महीनेदारी बंद हो जाएगी।
विवेक बंसल पर आपराधिक मामले दर्ज हैं लेकिन मुझ जैसे साफ़ छवि के युवा नेता पर उंगली उठा रहे हैं। इन्होंने कभी भी कांग्रेस के बेहतरी के लिए कोई काम नहीं किया हमेशा पार्टी को नुकसान पहुंचाया है।
विवेक बंसल ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मिलकर कांग्रेस को हराया, विधान सभा चुनाव में गठबंधन होने के बाद ख़ुद लड़े और भाजपा को जितवा दिया।
नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के ख़िलाफ़ जाके भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगे।
और आज राजा भैया लोगो ने अधिकारो की लड़ाई लड़ रहा है और कांग्रेस के लिए काम कर रहा है तो इनको दिक्कत हो रही है। मैं कांग्रेस का नेता रहूँ या न रहूँ लेकिन गरीब जनता और उनके बच्चों के भविष्य के लिए आवाज उठाता रहूँगा।
मेरी लड़ाई जारी रहेगी।
विधान सभा चुनाव में विवेक बंसल जीतने का ख्वाब देख रहे हैं लेकिन यही हाल रहा तो पार्षद नहीं बन पाएंगे।
राहुल गांधी कांग्रेस को इन ठेकेदारों से बचा लीजिए इन्होंने कांग्रेस को भाजपा ने पाले में डाल दिया है।
मैं कांग्रेस में रहूँ या न रहूँ लेकिन लड़ाई जारी रहेगी।



