अलीगढ़

मई के अंत तक सीएम ग्रिड रामघाट रोड का निर्माण कार्य पूर्ण-शहरवासियों को मिलेगी बड़ी सौगात

नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड रामघाट रोड का किया निरीक्षण

नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड रामघाट रोड का किया निरीक्षण-लगभग 80%पूर्ण हुए निर्माण कार्य का नगर आयुक्त ने किया भौतिक सत्यापन कार्यदाही एजेंसी को लगानी होगी 12000 इंटरलॉकिंग टाइल्स रोज़ाना-नगर आयुक्त ने टाइल्स फिटिंग का निर्धारण किया लक्ष्यबचे हुए 20%कार्य को मई अंत तक पूर्ण करने की डेडलाइन-अगले दो दिन में सीएम ग्रिड सड़क से लिंक होने वाली गलियों की कनेक्टिंग व रैंप निर्माण कार्य को पूर्ण करने की डेडलाइनसीएम ग्रिड रामघाट रोड पर स्ट्रीट टेम्प लाइटिंग कार्य ने पकड़ी रफ़्तार-पोल शिफ्टिंग के बाद पुराने पोल को हटाने के साथ केबलिंग को शिफ्ट करने का कार्य हुआ आरम्भसीएम ग्रिड रामघाट रोड के केरिजवे कार्य को 3 दिन में पूर्ण करने के निर्देश-नगर आयुक्त की चेतावनी डेडलाइन के पश्चात कार्य पूर्ण न होने पर फर्म पर लगेगा रोज़ाना 5 लाख का जुर्मानाअलीगढ़ नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) (सी.एम. ग्रिड्स) के अंतर्गत रामघाट रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा ने मंगलवार को इस महत्वपूर्ण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर अब तक हुए निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शेष कार्यों को हर हाल में मई 2026 के अंत तक पूर्ण कर सड़क को आमजन के लिए समर्पित किया जाए।एक नज़र में परियोजनापरियोजना पैकेज-1 के फेज-1 के अंतर्गत लगभग 17 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से संचालित की जा रही है, जिसके तहत वार्ड संख्या 33, 49, 53, 74 एवं 82 में मीनाक्षी पुल से क्वारसी थाना तक लगभग 2.65 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।नगर आयुक्त का निरीक्षणनगर आयुक्त ने क्वारसी चौराहे से मीनाक्षी पुल तक पैदल भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि शेष 20 प्रतिशत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने हेतु अतिरिक्त संसाधन और मानवबल लगाया जाए। विशेष रूप से फुटपाथ निर्माण कार्य को गति देने के लिए नगर आयुक्त ने प्रतिदिन 12000 इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया।नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि यदि इस लक्ष्य की पूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है या कार्य की गति धीमी रहती है तो संबंधित ठेकेदार/एजेंसी पर प्रतिदिन 5 लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा।निरीक्षण में नगर आयुक्त ने सड़क के कैरिजवे (मुख्य मार्ग) के शेष कार्य को आगामी 3 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही इस सड़क से जुड़ने वाली सभी कनेक्टिंग गलियों, कट्स एवं रैंप के निर्माण कार्य को अगले 2 दिनों के अंदर पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है जिससे आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न रहे।नगर आयुक्त ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत पोल शिफ्टिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पुराने विद्युत पोलों को हटाने तथा नए पोलों पर केबल शिफ्टिंग का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही, सड़क के दोनों ओर आधुनिक स्ट्रीट लाइट पोल स्थापित करने का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है जिससे रात्रि में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मई 2026 के अंत तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर सड़क को जनता के उपयोग हेतु समर्पित किया जाए। यदि निर्धारित डेडलाइन के अंदर कार्य पूर्ण नहीं होता है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध प्रतिदिन 5 लाख रुपये के जुर्माने की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने कहा कि यह सड़क शहर का प्रमुख मार्ग है और इसके पूर्ण होने से यातायात सुगम होगा साथ ही आसपास के क्षेत्रों में विकास को भी गति मिलेगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!