अलीगढ़

महिला कल्याण विभाग द्वारा जवा में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, के साथ ही सभी टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई

अलीगढ  जिला प्रोवेशन अधिकारी अजीत कुमार के निर्देशानुसार नगर पंचायत जवा के मथुरा प्रसाद इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, के साथ ही सभी टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से प्रीति राजपूत, वंदना शर्मा समेत थाना जवा एसएचओ सहित अन्य स्टाफ और इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल अंकित कुमार गुप्ता व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा.

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!