अलीगढ़

5 साल पुराने 10 लाख के सम्पत्ति कर व ढाई साल के यूजर चर्चेज के भुगतान न करने पर नगर आयुक्त पहुँचे सूतमिल फलमंडी

5 बार नोटिस-सहायक नगर आयुक्त/एसडीएम से डेढ़ माह पूर्व वार्ता के उपरांत भी फलमंडी व्यापारियों ने नही दिया नगर निगम का यूजर चार्जेज-

नगर आयुक्त ने व्यापारियों को समझाया शहर की स्वच्छता में बने भागीदार कचरा उठाने के एवज़ में नगर निगम के डोर टू डोर यूजर चार्ज व संपत्ति कर का करें समय से भुगताननगर आयुक्त की हिदायत:-शासन की मंशा के अनुरूप शहर की स्वच्छता में भागीदारी सभी की जरूरी-नगर आयुक्त की नसीहत शहर की स्वच्छता से खिलवाड़ करने वालो से नही करेंगा नगर निगम समझौताशुक्रवार को तपती दोपहर में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग एवं अर्बन कंपनी की टीम के साथ सूतमिल स्थित अलीगढ़ फल मंडी का निरीक्षण किया। मौके पर नगर आयुक्त ने फल विक्रेता दुकानदारों व व्यापारियों से पिछले 5 वर्षों से लगभग 10 लाख के संपत्ति कर जमा नही करने व नगर निगम द्वारा नियमित रूप से कचरा उठाए जाने के बावजूद लगभग ढाई वर्षों से डोर-टू-डोर यूजर चार्ज एवं नगर निगम संपत्ति कर जमा न करने का कारण पूछा।नगर आयुक्त ने मौके पर उपस्थित व्यापारियों से शहर की स्वच्छता में भागीदार बनकर नगर निगम का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पिछले ढाई वर्षों से नगर निगम द्वारा लगातार फल मंडी से कचरा उठाने का कार्य किया जा रहा है, किंतु फल मंडी द्वारा नगर निगम को किसी प्रकार का यूजर चार्ज नहीं दिया गया है, जो अत्यंत खेदजनक है। इसके साथ-साथ लगभग पिछले 5 सालों से नगर निगम संपत्ति के 10 लाख का भुगतान भी फल मंडी द्वारा अभी तक नहीं किया गया है। नगर आयुक्त स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम की सुविधाओं के बदले निर्धारित शुल्क का भुगतान अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।नगर आयुक्त ने व्यापारियों से वार्ता करते हुए कहा 5 बार नगर निगम द्वारा शुल्क नक भुगतान करने के लिए नोटिस दिया गया लगभग डेढ़ माह पूर्व सहायक नगर आयुक्त/एसडीएम स्तर के अधिकारी वीर सिंह की अध्यक्षता में फल मंडी व्यापारियों के साथ वार्ता भी की गई और सहमति की दशा में नगर निगम द्वारा लगातार कचरा उठाने की व्यवस्था की जा रही है लेकिन अभी तक कोई शुल्क नगर निगम को फलमंडी ने नही दिया।निरीक्षण के दौरान फल मंडी के व्यापारियों ने नगर आयुक्त को मंडी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई एवं पेयजल आपूर्ति जैसी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर नगर आयुक्त ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि नगर निगम फल मंडी क्षेत्र में नगरीय जनसुविधाओं को प्रभावी एवं बेहतर बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है।नगर आयुक्त ने कहा कि फलमंडी में लगभग 30 से 35 दुकानो/व्यापारियों द्वारा पिछले 5 साल से नगर निगम संपत्ति कर का लगभग 10 लाख भुगतान नहीं किया गया है और लगभग ढाई साल से डोर टू डोर कचरा उठाने के यूजर चार्ज का भी भुगतान नहीं किया गया है। जनसुविधाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए नगर निगम के डोर-टू-डोर यूजर चार्ज एवं संपत्ति कर का नियमित भुगतान किया जाना भी आवश्यक है। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं विस्तृत चर्चा हेतु शनिवार को दोपहर 12:00 बजे नगर निगम कार्यालय में बैठक के लिए आमंत्रित किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!